पटना (न्यूज़ सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आगामी 19 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जल जीवन हरिया...
पटना (न्यूज़ सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आगामी 19 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जल जीवन हरियाली अभियान के समर्थन में आयोजित मानव श्रृखलामील का पत्थर साबित होगी। पिछले वर्ष श्री नीतीश कुमार जी के आह्वान पर दहेज, बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने के लिए 21 जनवरी को पूरा बिहार एकजुट हुआ था। पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में दो साल पहले बनी मानव श्रृखला एवं पिछली बार बनी मानव श्रृखला भी बड़ी मानव श्रृखला इस बार बनाकर बिहार नया रिकाॅंर्ड कायम करेगा।
[embed]https://youtu.be/HxIqTJcWNuw[/embed]
साथ ही श्री प्रसाद ने कहा कि अब नहीं चेते तो देर हो जाएगी। जब ग्लेशियर पिघल रहे हैं, तूफान और भूकम्प कहर ढा रहे हैं, भूगर्भ जलस्तर गिर रहा हो,तो हमें अवश्य सोचना होगा कि भावी पीढ़ियों के लिए हम क्या छोड़ रहे हैं। इसीलिए मानव श्रृखला के माध्यम से हमें इस सवाल पर अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध करनी है। राज्य के कोने-कोने में जदयू कार्यकर्ता मानव श्रृखलामें भाग लेने और मुख्यमंत्री जी के आह्वान का अनुसरण करने के लिए घर-घर संपर्क कर रहे हैं। 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृखला को लेकर बच्चों व युवाओं के अलावा महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
[embed]https://youtu.be/ed2CHbjaYuo[/embed]
No comments