पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के महोली गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दो नाबालिक लड़कों ने दुष्कर्म किया। तभी पीड़िता की ...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के महोली गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दो नाबालिक लड़कों ने दुष्कर्म किया। तभी पीड़िता की मां ने घटना के बाद आरोपी के घर जाकर उसके परिवार को बोलने गई। तब आरोपी के परिजन महिला के साथ मारपीट करने लगे और उसी दौरान फायरिंग कर पीड़िता की मां को डराया। वही डर कर पीड़िता की मां ने दीदारगंज थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने पहुंची। वही मामले में दीदार थानाध्यक्ष ने कहा कि का यह दो गुट का मामला है। जिसमें आए दिन दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना में जांच कर रही है, अगर जांच में घटना की पुष्टि हो जाती है तो आरोपी पर करवाई तुरंत की जाएगी।
No comments