पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जदयू द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल निश्चय संवाद कार्यक्रम का आयोजन पटना सिटी स्थित शांति श्री भवन...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जदयू द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल निश्चय संवाद कार्यक्रम का आयोजन पटना सिटी स्थित शांति श्री भवन अरोड़ा हाउस में किया गया। संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी टीवी पर दिखाया गया। कार्यक्रम में लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पटना महानगर प्रवक्ता अनंत अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री जी के निश्चय संवाद कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। इस संवाद में अधिक संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम देखकर काफी उत्साहित हुए।
महिला जदयू बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता रुचि अरोड़ा ने बताया कि महिलाओं में नीतीश जी को लेकर गजब का उत्साह है और उनके प्रति पूर्ण विश्वास जताया। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि 2020 में फिर से नीतीश की सरकार।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित 10 महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम सफल रहा।महिला महानगर अध्यक्ष पूनम झा ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक सफल बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय राज, महानगर उपाध्यक्ष ममता शर्मा, उपाध्यक्ष प्रियंका कुमार, जदयू महानगर सचिव सुधा गुप्ता, मनोज कुमार, रंजीता कुमारी, प्रवीण चौधरी, सरिता गिरी, अन्नू आदि उपस्थित रहे।
No comments