पटना (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री के विकास कार्यो से प्रभावित होकर समाजसेवा से जुड़े कई चिकित्सकों व महिलाओं ने शुक्रवार को जदयू की सदस्यता ग्र...
पटना (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री के विकास कार्यो से प्रभावित होकर समाजसेवा से जुड़े कई चिकित्सकों व महिलाओं ने शुक्रवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण की। पटना महानगर जदयू कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में महानगर अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा के समक्ष रजनीश कांत, डॉ. मनीषा कृष्णा, ई कुमार अभिषेक, रंजना कुमारी, रेणु सिन्हा, पूनम प्रसाद, मधु कुमारी व अमित कुमार राज ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इन महिलाओं ने कहा कि ये लोग सात सितम्बर को होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल संवाद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी और एनडीए सरकार के 15 साल में किये गये कार्यों को आम जनता तक पुहंचाएगे।
पटना महानगर अध्यक्ष ने रंजना कुमारी, रेणु सिन्हा, पूनम प्रसाद को उपाध्यक्ष, मधु कुमारी, डॉ. रजनीश कांत, ई कुमार अभिषेक च अमित कुमार राज का महासचिव मनोनीत किया। इस मौके पर महानगरअध्यक्ष ने कहा कि इन महिलाओं के शामिल होने से महानगर संगठन को मजबूती मिलेगी और महानगर जदयू सशक्त होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिता सिंह, स्पर्श सिन्हा, कुमारी पल्लवी पटेल, नीतू सिंह निषाद, सोनी निषाद, राजमंती कुमारी सुषमा सिन्हा, जितेन्द्र पटेल, अवधेश सिन्हा, रंजीत कुमार, अमित कुमार व राजेश मिश्रा मौजूद थे।
No comments