पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आगामी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियों का जायजा लेत...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आगामी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियों का जायजा लेते हुए आज हाजीगंज स्थित शांति श्री भवन में जदयू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता रुचि अरोड़ा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान प्रवक्ता रुचि अरोड़ा ने बताया कि आगामी 7 सितंबर को 11:30 बजे दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निश्चय संवाद महिलाओं कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एलईडी पर हाजीगंज स्थित शांति श्री भवन में देखेंगीं।
वही मौके पर उपस्थित रहे महानगर अध्यक्ष पूनम झा ने कहा की पूरे बिहार में लाखों महिलाएं मुख्यमंत्री के संवाद को लाइव प्रसारण देखेंगी। बिहार की महिलाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्ण विश्वास है की वे इस रैली को ऐतिहासिक बना देंगे। बैठक में महानगर उपाध्यक्ष ममता शर्मा, प्रियंका कुमार, महानगर सचिव सुधा गुप्ता, नीलम, अन्नू शर्मा, रीना सिंह, रंजीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments