औरंगाबाद (न्यूज सिटी)। जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र के दो मुहानी पुल के पास ट्रक और बस में भीषण टक्कर हुई हैं। घटना में करीब एक दर्जन लोग की...
औरंगाबाद (न्यूज सिटी)। जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र के दो मुहानी पुल के पास ट्रक और बस में भीषण टक्कर हुई हैं। घटना में करीब एक दर्जन लोग की घायल बताये जा रहे हैं। जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी है। वही इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश हैं।
आक्रोशित लोगों का कहना है कि यहाँ पर अक्सर ऐसी सड़क दुर्घटना होती रहती हैं, इसके बावजूद भी प्रशासन नही चेत रहा हैं। हालांकि लोगों का आक्रोश पुलिस को भी झेलना पड़ा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करवाया।
No comments