पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना सिटी दिन-प्रतिदिन अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। जिस वजह से आए दिन हो चोरी, डकैती, लूट, हत्या और अपहरण जैसे ...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पटना सिटी दिन-प्रतिदिन अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। जिस वजह से आए दिन हो चोरी, डकैती, लूट, हत्या और अपहरण जैसे संगीन वारदात हो रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के HIG कॉलोनी की है,
जहाँ चोरों ने पूर्व मंत्री के घर को भी नहीं बख्शा। चोरों ने घर के ताला तोड़ कर लाखों के संपति चुरा लिया। जिसके बाद चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुट गई हैं।
बताया जाता हैं कि पूर्व मंत्री बैधनाथ साहनी का अगमकुआं थाना क्षेत्र के HIG कॉलोनी में घर है। जिसके बाद चोरों ने पूर्व मंत्री के घर से 6 लाख 25 हज़ार रुपये नगद, 8 सोने के चैन और 8 अंगूठी की चोरी कर भाग गए। लेकिन सवाल उठता है कि जब मंत्री के घर सुरक्षित नही है तो आम लोगो के घर कैसे सुरक्षित रह सकता है? हालांकि पुलिस उन चोरो को पकड़ने के लिए अब काफी मशक्कत कर रही है। मामले में अगमकुआं थाना एसआई एस एन पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही हैं। फिलहाल चोरों को चिन्हित करने के प्रयास किया जा रहा हैं।
No comments