पटना (न्यूज़ सिटी) । बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा है कि विकास का पैमाना और राज्य सरकार का संकल्प बिहार को और भी ऊं...
पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा है कि विकास का पैमाना और राज्य सरकार का संकल्प बिहार को और भी ऊंचाईओं पर ले जाएगा। इसके लिए इस संकल्प शक्ति को और भी ताकतवर बनाने के लिए राज्य में एनडीए की सरकार आवश्यक है।
श्री कुमार आज यहाँ अरोड़ा हाउस मे जनता दल यूनाईटेड एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की समन्वय समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि यह चुनाव 15 बनाम् 15 वर्ष के बीच का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 15 वर्षो के भीतर विकास के जितने कार्य हुए, जनता के सामने है। लेकिन इससे पूर्व सन् 1990 से 2005 तक की राजद सरकार के जंगल राज में हुए कार्यो को याद कर लोग सिहर उठते हंै। उन्होने कहा की पटना साहिब की जनता सौभाग्यशाली है कि यहाँ के विधायक श्री नंदकिशोर यादव हंै, जिन्हे देश के सर्वश्रेष्ठ मंत्री का दर्जा मिला है। उन्होने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाकर राज्य के विकास की गति को और भी तेज करंे।

पथ निर्माण मंत्री एवम् एनडीए के उम्मीदवार श्री नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 बार से मै यहाँ से निर्वाचित होता रहा हूँ। दरसल यह जीत मेरी नही बल्की सारे कार्यकर्ताओ की होती रही है। कार्यकर्ता ही पार्टी के मजबूत स्तम्भ होते है और संगठन के निर्देश पर हर कार्य में जी जान से जुट जाते है। जदयू के साथ मिलकर जब भी चुनाव लड़ा हूं तो रिकार्ड टूटता है। यह कार्यकर्ताओं के बल पर ही होता है। जदयू के साथ हमलोगों का समन्वय पुराना है। और अब तो हमारे साथ वीआइपी और हम पार्टी भी है। हमने पटना सिटी मंे विकास का काम किया है। अभी और काम किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मंत्री और पूर्व उप महापौर रूप नारायण मेहता, जदयू के महानगर प्रवक्ता अनंत अरोड़ा, अमित कुमार, संजय राज, सेक्टर अध्यक्ष संजय कुमार ,मुकेश ठाकुर, विक्की निषाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल खण्डेलवाल, प्रमोद गुप्ता आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम को अंजनी पटेल, सुजित कुशवाहा, चुन्नु चन्द्रवंशी, शकील अहमद हाशमी, अवधश सिन्हा, रेणुका कुशावाहा, आदि ने सम्बोधित किया कार्यक्रम में प्रवीण चैधरी, रामप्रवेश, मनोज शर्मा, प्रदीप काश, बावू भाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments