पटना सिटी (न्यूज सिटी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थल तख्त ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थल तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेक कर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ पथ निर्माण मंत्री श्री नंदकिशोर यादव, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, जगजोत सिंह सोही आदि ने उनका स्वागत किया।

मौके पर तख्त साहिब पर प्रधान ग्रंथी ने सिरोपा उन्हें प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदीप काश, अमित कनोडिया, राजेश साह, ललन अम्बेडकर, विनय केसरी, सन्नी यादव, बलराम माथुरी, नवल सिन्हा, नितेन्द्र अवस्थी, नित्यानंद सिंह, जयकृष्ण चंद्रवंशी, राणा साधना, सुनीता गुप्ता, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments