पटना सिटी। पाटलिपुत्र परिषद द्वारा आज गांधी सरोवर से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रभात फेरी निकाल कर "जीते जी रक्तदान, मृत्यु के बाद अंगदान-...
पटना सिटी। पाटलिपुत्र परिषद द्वारा आज गांधी सरोवर से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रभात फेरी निकाल कर "जीते जी रक्तदान, मृत्यु के बाद अंगदान-नेत्रदान" का जागरूकता अभियान चलाया। देश की आज़ादी में वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों ने लहू और अपना बलिदान दिया। उसी भाव को आत्मसात करते हुए गणतंत्र दिवस पर "अपनी मृत्यु के बाद दें अंगदान, यह लाएगा किसी के जीवन में मुस्कान" जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने जागरूकता अभियान में शरीक दर्जनों लोगों को दान का संकल्प दिलाया।
No comments