पटना सिटी (न्यूज सिटी)। नए साल के आगमन पर लोगो मे खुशी का माहौल बना हुआ है। वही इस मौके पर साल की शुरुआत में लोग देवी देवताओं के मंदिर में ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। नए साल के आगमन पर लोगो मे खुशी का माहौल बना हुआ है। वही इस मौके पर साल की शुरुआत में लोग देवी देवताओं के मंदिर में दर्शन के श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा था। वही साल के दूसरे दिन भी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ा हैं। आज भी गायघाट स्थित दुर्गा मंदिर का भी यही हाल है। सभी प्राणियों के कल्याण के लिए पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली मां शेरावाली की भव्य महाआरती एवं महाभोग वितरण नववर्ष के प्रथम शनिवार को आचार्य टी एन झा, बाबा अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा की गयी। इस अवसर पर सचिव विजय कुमार, सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, पूजा प्रभारी अमित कुमार, सक्रिय सदस्य मोहन प्रसाद, अनिल प्रसाद, श्याम महतो, शोहन महतो, छोटू गिरी, छोटू कुमार एवं अन्य भक्त उपस्थित थें।
No comments